Sunday, July 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद रेप-मर्डर:आवारा कुत्ते ने ढूंढी लाश; बच्ची की मां ने बताई पूरी कहानी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के एक निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची से कथित गैंगरेप के बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पडका है, जिसमें एक नाबालिग है। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा करीब 4 घंटे तक चली तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि इस काम में एक आवारा कुत्ते ने उनकी मदद की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक बच्ची की मां ने बताया कि हमने अपने आस-पड़ोस के साथ ही पूरे इलाके और आस-पास की निर्माणाधीन साइटों पर उसकी खोजबीन की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हमने पड़ोसियों से मदद मांगी और वे बड़ी संख्या में मदद के लिए आगे आए। करीब 3-4 घंटे बाद शनिवार देर रात लगभग 12:30 बजे हमें एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में लड़की का खून से लथपथ शव मिला।

लापता बच्ची को तलाश करने के दौरान एक पड़ोसी और इलाके के कुछ अन्य लोग उस निर्माणाधीन इमारत तक पहुंच गए जहां एक सुरक्षा गार्ड तैनात था।

मां के मुताबिक गार्ड ने बताया कि उसने एक बार बिल्डिंग के अंदर से किसी के रोने की आवाज सुनी थी। बिल्डिंग के अंदर काफी अंधेरा था। हम जब अंदर जाकर देखने लगे तब एक आवारा कुत्ता हमारे साथ चल रहा था। कुछ ही देर में वह बेसमेंट की तरफ चला गया और वहीं रुक गया। हम भी उस कुत्ते के पीछे गए तो देखा वहीं पर बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। लाश मिलने के बाद रात करीब 1 बजे पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

लड़की को ढूंढ रहे पड़ोसियों ने बताया कि एक स्थानीय महिला के मुताबिक उसने उन संदिग्धों को देखा था, जो बच्ची को बहला-फुसलाकर बिल्डिंग में ले गए थे।

पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन मॉल के पीछे बनी झुग्गियों में बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार रहता है। वह निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने नंदग्राम थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने निर्माणाधीन मॉल में तलाश शुरू की, जहां बेसमेंट में खून से लथपथ बच्ची का शव मिला। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और गर्दन पर चोट के निशान थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में झुग्गियों में रहने वाले दो युवक बच्ची को अपने साथ मॉल की ओर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज में बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट तथा युवकों के हाथ में शराब और कोल्ड ड्रिंक भी थी । पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एक आरोपी शहाबुद्दीन बिहार के अररिया का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी अभी नाबालिग है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles