Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संभल हिंसा मास्टरमाइंड शारिक साटा की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति ज़ब्त, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

संभल/सर्वोदय:- संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और कुख्यात फरार वाहन लिफ्टर शारिक साटा पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी और उसके गिरोह के सदस्य की पत्नी के नाम पर दर्ज दो करोड़ 31 लाख रुपए की जमीन को जब्त कर सरकारी खाते में अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नखासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्तीपुर इल्हा, दिल्ली रोड पर स्थित यह 268 वर्ग मीटर की जमीन, शारिक साटा और उसके सहयोगी सिकंदर की पत्नी के नाम पर दर्ज थी। पुलिस के अनुसार, यह जमीन आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन से खरीदी गई थी। वर्ष 2009 में दर्ज गैंगस्टर केस के तहत शारिक साटा और सिकंदर आरोपी हैं, जिसके आधार पर प्रशासन ने संपत्ति की जांच शुरू की थी।
जब आरोपियों की पत्नियों से जमीन खरीद में उपयोग किए गए धन के स्रोत की जानकारी मांगी गई और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कोर्ट की अनुमति से यह ज़मीन सरकारी खाते में दर्ज कर ली गई। पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि इस ज़मीन का उपयोग भविष्य में जनहित कार्यों में किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी इलाके में हाल ही में एक पुलिस चौकी बनाई गई है। इसके पास ही 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की थी। जांच में सामने आया है कि इस हिंसा की साजिश शारिक साटा ने रची थी, और उसके गिरोह के सदस्यों ने इसमें विदेशी कारतूस का भी इस्तेमाल किया था।
इस पूरे मामले की जांच SIT (विशेष जांच टीम) द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शारिक साटा इस समय दुबई में है और वहां से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क के लिए काम कर रहा है। इसके पुख्ता सबूत पुलिस को प्राप्त हुए हैं।
प्रशासन की ओर से की गई यह संपत्ति ज़ब्ती की कार्रवाई, शारिक साटा गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों का कड़ा संदेश गया है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles