जी-7 समिट में पीएम मोदी को देखते ही गले मिलने पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। सम्मेलन में आयोजित ग्रुप फोटो सेशन के दौरान स्टार्मर प्रधानमंत्री मोदी को देखते ही उनके पास पहुंचे और गले लगाकर उनका स्वागत किया।

दोनों नेताओं की इस आत्मीय मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इसे भारत और ब्रिटेन के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बता रहे हैं। फोटो सेशन के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत और सहजता ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। पिछले करीब 16 महीनों में दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जी-7 सम्मेलन के इतर मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए भी यह सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जी-7 मंच पर विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय मौजूदगी वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles