Monday, June 8, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह खुद को बचाने के लिए कपड़े की दुकान में साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ था। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके की है। गिरफ्तार किए गए नेता की पहचान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन पर सरकारी आवास योजना में कथित रूप से कमीशन (कट मनी) लेने और वसूली करने के आरोप लगाए थे। शिकायतों के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस जब जांच के सिलसिले में इलाके में पहुंची तो ब्रह्मानंद चक्रवर्ती कथित तौर पर एक कपड़े की दुकान के स्टोर रूम में जाकर साड़ियों के बड़े-बड़े बंडलों के नीचे छिप गए। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद साड़ियों के ढेर को हटाकर जांच की गई। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें छिपे हुए अवस्था में पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarvoday News (@sarvodaynews)

गिरफ्तारी के दौरान की पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी साड़ियों के बंडलों को हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद आरोपी नेता बाहर निकलते नजर आते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का नाम वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामलों में भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि पुलिस उन मामलों में भी उनसे पूछताछ करना चाहती थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय निवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। साथ ही, चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामलों में भी उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles