न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस बार यूपी बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
शिखा वर्मा की शानदार उपलब्धि
सीतापुर की रहने वाली शिखा वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश टॉप कर इतिहास रच दिया। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
उनका स्कूल— बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार (सीतापुर) — भी इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।
टॉपर्स में बेटियों का दबदबा
इस साल भी टॉपर्स लिस्ट में छात्राओं का वर्चस्व देखने को मिला। टॉप 5 में अधिकतर स्थान छात्राओं ने हासिल किए, जो राज्य में लड़कियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
UP Board 12th Toppers List 2026
प्रथम स्थान
-
शिखा वर्मा – 97.60% (सीतापुर)
द्वितीय स्थान (संयुक्त)
-
नंदनी गुप्ता – 97.20% (बरेली)
-
श्रिया वर्मा – 97.20% (बाराबंकी)
तृतीय स्थान (संयुक्त)
-
सुरभि यादव – 97.00% (बरेली)
-
पूजा पाल – 97.00% (बाराबंकी)
यहां चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं—
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- results.digilocker.gov.in
ऐसे करें UP Board 12th Result 2026 चेक
-
upresults.nic.in पर जाएं
-
“UP Board Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
-
सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
-
भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें



