Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

8 मई 2025 राशिफल: इन राशियों को स्वास्थ्य पर रखनी होगी खास नजर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

8 मई 2025 राशिफल: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सावधानी बरतने का है, तो कुछ के लिए व्यापारिक सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं, 8 मई 2025 को ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके जीवन में क्या परिवर्तन संभव हैं—

मेष राशि:
आज स्वास्थ्य के मोर्चे पर सतर्कता जरूरी है। रोग, ऋण और शत्रुओं से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी संभव है। हालांकि प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:
संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में बहस से बचना आवश्यक है। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। व्यापार का पक्ष मजबूत बना रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:
घर के वातावरण में अशांति का माहौल बन सकता है। भूमि, भवन या वाहन संबंधी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। काली माता की उपासना करें।

कर्क राशि:
नाक, कान और गले की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापारिक गतिविधियाँ धीमी रह सकती हैं। हालांकि प्रेम और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हरी वस्तु का दान शुभ होगा।

सिंह राशि:
वाणी पर नियंत्रण और निवेश में सावधानी बरतें। धन हानि की संभावना है और घरेलू विवाद उभर सकते हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि:
अवसाद और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन प्रेम और व्यापारिक जीवन सुखद रहेगा। शनिदेव की आराधना लाभकारी सिद्ध होगी।

तुला राशि:
खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव ला सकती है। सिर दर्द और नेत्र संबंधी परेशानी संभव है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, व्यापार भी संतुलित बना रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि:
आज आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यात्राओं में कुछ कष्ट झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि:
कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में मध्यम स्थिति रहेगी। गणेश जी की आराधना लाभ दे सकती है।

मकर राशि:
अपमान या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। घर में ज़रूरत से ज्यादा कठोर व्यवहार न करें। प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि:
चोट-चपेट या किसी परेशानी की आशंका है। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान को लेकर सावधानी जरूरी है। व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:
स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान और प्रेम जीवन में भी संतुलन की आवश्यकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।

छन्दांश राज , ज्योतिषाचार्य, श्री अयोध्या धाम 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles