लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- बारिश के मौसम में बाजारों में जामुन की बहार छा जाती है। स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल ना सिर्फ जीभ को लुभाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। आयुर्वेद में जामुन को औषधीय फल माना गया है, जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं में बेहद असरदार है।
1. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है जामुन
जामुन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जामुन और इसकी गुठली का चूर्ण टाइप-2 डायबिटीज में काफी असरदार होता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।
2. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
सुश्रुत संहिता के अनुसार, जामुन में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करता है। यह आंतों को साफ रखता है और पेट को ठंडक देता है।
3. शरीर को करता है डिटॉक्स
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इसके बीजों के चूर्ण से शरीर को नेचुरल डिटॉक्स किया जा सकता है।
4. हड्डियों को बनाता है मजबूत
इस छोटे से फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करते हैं।
5. त्वचा को बनाता है जवां और हेल्दी
जामुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं और निखार लाते हैं। साथ ही यह स्किन को डिटॉक्स करने का काम भी करता है।
6. जामुन की गुठली है सुपर मेडिसिन
बुजुर्गों की सलाह के मुताबिक, जामुन की गुठलियों को सुखाकर उसका चूर्ण बनाना और रोजाना सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहते हैं।
7. वजन घटाने में करता है मदद
जामुन में कैलोरी कम होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। Jamun for weight loss एक प्राकृतिक उपाय है जिसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।



