11 जुलाई 2025 राशिफल: आज 11 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्र वृषभ में, सूर्य और गुरु मिथुन में, बुध कर्क में, मंगल और केतु सिंह में, चंद्रमा दिन में धनु और शाम को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल, किस राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी और कौन बरतें सावधानी।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन व्यापारिक लाभ लेकर आ रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा और पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत, प्रेम और करियर के लिए समय शुभ है।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
शुभ रंग: नीला
आर्थिक स्थिति: मजबूत
वृषभ राशि (Taurus)
दोपहर तक संयम रखें, कोई बड़ा फैसला टाल दें। शाम के बाद कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। सेहत में सुधार होगा और व्यापार में तेजी आएगी। प्रेम व संतान की स्थिति भी बेहतर होगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: पीला
आर्थिक स्थिति: सामान्य से बेहतर
मिथुन राशि (Gemini)
रुके हुए कार्य आज गति पकड़ेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
शुभ रंग: हरा
आर्थिक स्थिति: लाभदायक
कर्क राशि (Cancer)
दिन की शुरुआत आनंद से भरी होगी। छुट्टी जैसा अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार में भी अच्छे संकेत मिलेंगे।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: नीला
आर्थिक स्थिति: अच्छी
सिंह राशि (Leo)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन व्यापार और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: नीला
आर्थिक स्थिति: स्थिर
कन्या राशि (Virgo)
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार लाभ देगा, लेकिन मानसिक तनाव संभव है।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
शुभ रंग: काला
आर्थिक स्थिति: मध्यम
तुला राशि (Libra)
परिवार में मनमुटाव हो सकता है। लेकिन सेहत, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल रहेंगे। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: नीला
आर्थिक स्थिति: मजबूत
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कर्म के बल से सफलता मिलेगी। व्यापार और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत और प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: नीला
आर्थिक स्थिति: सुदृढ़
धनु राशि (Sagittarius)
आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी के संकेत हैं। निवेश में सावधानी रखें और वाणी पर संयम रखें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: पीला
आर्थिक स्थिति: बेहतर से बहुत बेहतर
मकर राशि (Capricorn)
शाम के बाद आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। सेहत में सुधार, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। दिन धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाएगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग: काला
आर्थिक स्थिति: बेहतर
कुंभ राशि (Aquarius)
अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। यात्रा का योग बन सकता है। सेहत, प्रेम और व्यापार सब अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: हरा
आर्थिक स्थिति: मजबूत
मीन राशि (Pisces)
शुभ समय चल रहा है। आय में वृद्धि होगी, व्यापार और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: पीला
आर्थिक स्थिति: शानदार



